जौनपुर: समाजवादी जातिवादी नहीं हो सकता: रामलौटन
सामाजिक न्यायिक चिंतक चौधरी रामलौटन राम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाजपा के लोग टोटी चोर कहते हैं इन लोगों शर्म नहीं आती ऐसे फर्जी ब्यान बाजी करते हैं। वह शुक्रवार को राईस मिल सरायमोहिद्दीनपुर में संविधान लोकतंत्र आरक्षण बचाओ सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने जातिवादी समाजवादी नहीं हो सकता और जो समाजवादी होगा वह जातिवादी नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जातिवादी नेता नहीं हैं। अगर होते तो अपने कार्यकाल में हर जाति को सम्मान के साथ मत्रिमंडल में जगह नहीं देते। उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है। बिंद बिरादरी सभी लोग इक्टठा होकर सपा को वोट करेंगे। कहा कि आज देश व प्रदेश मे उच्च जातियों का बोलबाला है। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस सरकार में युवाओं भी नौकरी नहीं मिल रही है। जो पाए हैं उन्हें जबरन रिटायर कर दिया जा रहा है। अतिथि विधायक शाहगंज शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि योगी जी की सरकार मे अधिकारी और थाने के थानेदार भ्रष्टाचार में लिप्त है। आंवरा सांड़ किसानों का फसल बर्बाद कर रहे है। वित्तविहीन शिक्षकों का योगीजी ने मानदेय बंद कर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज अखंड प्रताप यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, अजय त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव, प्रधान विन्देश जायसवाल, पिण्टू यादव, पूर्व विधायक पारस रजक, पूनम मौर्य समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संयोजक विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने सभी के प्रति आभार जताया।